What is Higher Level Education?
उच्च शिक्षा क्या है What is Higher Level Education?
उच्च शिक्षा से तात्पर्य स्नातक और परस्नातक शिक्षा से होता है। उच्च शिक्षा सभी के लिए बहुत आवश्यक होती है। इससे अनेक फायदे होते हैं। एक तो उच्च शिक्षा प्राप्त करने से नौकरी पाने की संभावना बढ़ जाती है।इसके साथ ही व्यक्ति खुद खुद का बिजनेस स्थापित कर सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने से व्यक्ति बुद्धिजीवी बन जाता है और अपने साथ साथ समाज का भी विकास कर पाता है। यह स्नातक स्तर का कोर्स है। इसे बैचलर ऑफ आर्ट कहते हैं। यह 12वीं के बाद किया जाता है। कला वर्ग के छात्र छात्राएं BA करते हैं। इसे भूगोल, हिंदी, संस्कृत, इंग्लिश, समाजशास्त्र, इतिहास, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र जैसे किसी भी कला विषय से कर सकते हैं। भारत में सरकारी नौकरियां प्राप्त करने के लिए स्नातक होना आवश्यक होता है।
बी एस सी (Bachelor of Science)
यह स्नातक स्तर का कोर्स है। विज्ञान वर्ग के स्टूडेंट्स B. Sc. का कोर्स करते हैं। यह सभी विज्ञान विषयों जैसे गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और दूसरे विज्ञान विषयों से किया जा सकता है।

Comments
Post a Comment