सुपर साइक्लोन अम्फान

सुपर साइक्लोन अम्फान (Amphan) की वजह से पश्चिम बंगाल में अफरा-तफरी का माहौल है? सुपर साइक्लोन 'अम्फान' के आज पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की आशंका जताई जा रही है. 185 से 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफान से सबसे बड़ा खतरा रेल सेवाओं को है. हावड़ा में रेल कोचों को चेन से बांधा गया है जिससे तूफानी हवाओं से रेल कोचों को नुकसान पहुंचाने से रोका जा सके| रेलवे की ओर से हावड़ा के शालीमार साइडिंग में खड़ी रेल के कोच को चेन और ताले से बांधने का इंतजाम किया गया है. पूरे देश में कोरोना संकट के चलते भले ही रेल सेवाएं ठप पड़ी हों, लेकिन जो भी इस दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उन्हें भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद करने की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से दी गई है.|पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान का खतरा मंडरा रहा है. हावड़ा में तूफान के खतरे के मद्देनजर रेल कोचों को मजबूत लोहे की जंजीरों से बांध दिया गया है कि ट्रेनें तूफान की चपेट में न आएं. जानकारों का कहना है कि अगर खाली ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ गईं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है और ट्रेनों को भी नुकसान हो सकता है. |

Comments

Popular posts from this blog

#Immortal God Kabir Prakat Diwas 24 June